Oath Ceremony: CM सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शपथ स्थल का  किया मुआयना

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2024 08:25 PM

cm saini inspected the oath taking venue along with senior officials

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने पंचकुला के सेक्टर  5 स्थित शालीमार ग्राउंड में वरिष्ठ अधिकारियों  के साथ शपथ स्थल का मुआयना  किया। उनके साथ विधायक कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित कई पदाधिकारी...

चंडीगढ़ ( चंद्र शेखर धरणी ): हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने पंचकुला के सेक्टर  5 स्थित शालीमार ग्राउंड में वरिष्ठ अधिकारियों  के साथ शपथ स्थल का मुआयना  किया। उनके साथ विधायक कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित कई पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। 

PunjabKesari

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी सहित 10 केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री,  14 उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल,  पार्टी के वरिष्ठ  पदाधिकारी भाग लेंगे।  आयोजन के लिए शहर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर तोरण द्वार लगाए जायेंगे।  

समारोह में भाग लेने वालो के लिए उचित बैठने की व्यस्था करने के अलावा लगभग दो हजार बसों और पांच हजार छोटी गाड़ियों की पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। समारोह में लगभग दो बसें हर विधानसभा क्षेत्र से आएंगी। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग से 4500 से अधिक गाडियां लेकर आएंगे। इस प्रकार समारोह में 50 हजार से अधिक लोगो के शामिल होने की संभावना है। 

लोगो के लिए 14  एल ई डी पंडाल में  लगाई जा रही है ताकि दूर तक लोगो को शपथ ग्रहण समारोह आसानी से दिखाई दे सके।   इससे पहले मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर का सौंदर्यीकरण किया गया है। अलग स्थानों पर बसों, गाड़ियों के लिए पार्किंग का प्रबंध किया गया है। लोगो के लिए पानी आदि का उचित प्रबंध किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!