प्रधानमंत्री मोदी देश की सेवा और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में लगे हैं: सीएम मनोहर

Edited By Shivam, Updated: 09 Aug, 2019 09:29 PM

सीएम मनोहर लाल आज फतेहाबाद जिले में आयोजित महर्षि भागीरथ जयंति समारेाह में पहुंचे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए सीएम महर्षि भागीरथ ने कठिन तप किया और गंगा को धरती पर लाए, आज हम महर्षि भागीरथ की जयंति मना रहे हैं। आज का दिन हमारे लिए और भी...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): सीएम मनोहर लाल आज फतेहाबाद जिले में आयोजित महर्षि भागीरथ जयंति समारेाह में पहुंचे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए सीएम महर्षि भागीरथ ने कठिन तप किया और गंगा को धरती पर लाए, आज हम महर्षि भागीरथ की जयंति मना रहे हैं। आज का दिन हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आज ही के दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी की नींव रखी गई थी।

जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आज देश की सेवा और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में लगे हैं। देश की जनता के लिए योजनाएं बनाने के लिए लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम का ही असर है कि आज प्रदेश में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आज प्रदेश में 1 हजार लड़कों के पीछे 933 लड़कियां हैं। 

सीएम ने उज्जवला योजना का भी उल्लेख किया कि आज प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा जहां सिलेंडर और गैस चूल्हा न हो। उन्होंने उन लोगों से हाथ खड़े करने को कहा जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं, जिस पर कुछ लोगों ने हाथ खड़े किए तो मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद अधिकारियों को तुरंत गैंस कनेक्शन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर 48 घंटों के अंदर गैस कनेक्शन न मिले तो अधिकारियों के घरों से गैस सिलेंडर उठा कर लें जाएं।

सभा के दौरान ओढ़ समाज द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांगपत्र पर उन्होंने प्रदेश की 3 धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपए की घोषणा की तथा फतेहाबाद में बने भागीरथ चौक के सौंदर्यकरण करवाने की भी घोषणा की। कुरुक्षेत्र में महर्षि भागीरथ धाम के लिए 500 गज के प्लाट देने की भी घोषणा की है। सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रतिया प्रो. रविंद्र बलियाला ने भी सभा को संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!