CM के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने खोली कांग्रेस की पोल, बताया हुड्डा दबा रहे कांग्रेसियों का गला ?

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2024 06:16 PM

cm s publicity advisor tarun bhandari opened the poll of congress

हरियाणा के मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। भंडारी ने ना केवल कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया, बल्कि ये भी बताया कि कांग्रेस में पार्टी के नेता क्यों

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। भंडारी ने ना केवल कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया, बल्कि ये भी बताया कि कांग्रेस में पार्टी के नेता क्यों घुटन महसूस कर रहे है और हुड्डा क्यों अपनी ही पार्टी के नेताओं का गला घोंट रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कांग्रेस छोड़कर आने वाले कैसे नेताओं को जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने तीसरी बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर किस प्रकार के जनहित के कार्य करवाए जाएंगे, इसकी ओर से भी इशारा किया।

कांग्रेसियों का गला दबा रहे हुड्डा  
पहले लोकसभ और अब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कईं दिग्गज नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी हो गई है, जहां भूपेंद्र हुड्डा अपने बेटे को लॉन्च करने के चक्कर में है। उसी कारण वह सभी कांग्रेसियों का गला दबा रहे हैं। भंडारी ने कहा कि कांग्रेस में लोग घुटने महसूस कर रहे हैं और कईं लोग उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति और नेता राष्ट्र को प्रेम करने वाला और जो जनता के हित के काम करने के इच्छू होगा, उसे निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया जाएगा। ऐसे नेताओं की सूची बहुत लंबी है।

जनता ने बड़ी मुश्किल से अंत किया
लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में कांग्रेस को मिली 5 सीटों पर तरुण भंडारी ने कहा कि झूठ बार-बार नहीं बोला जाता, क्योंकि झूठ का टाइम अलग होता है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भ्रामक प्रचार किया, अब उसका अंत हो चुका है। कांग्रेस ने किसानों को बरगलाया कि उनकी जमीन हड़प ली जाएगी, दलित भाइयों को संविधान में दखल देकर औऱ राजपूत भाइयों को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को हटाए जाने का झूठ बोलकर बरगलाने का काम किया। इसके अलावा कांग्रेस ने कईं बार साउथ और नॉर्थ की बात भी की। इस प्रकार के अनेक भ्रामक प्रचार करके कांग्रेस ने वोट हासिल किए। इसके बावजूद कईं स्थानों पर बड़े कम अंतर से जीत हासिल की। अब जनता अच्छे से इनकी असलियत जान चुकी है। जनता जानती है कि हरियाणा में 10 साल के इनके शासन में क्या राज रहा था। उस समय नौकरी भी इनके चहेतों के ईर्द-गिर्द घूमकर या फिर पैसों से मिलती थी। उस समय क्षेत्रवाद, परिवारवाद औऱ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। हरियाणा की जनता ने बड़ी मुश्किल से उस राज का अंत किया है। 

दोबारा नहीं चल सकता कांग्रेस का भ्रामक प्रचार
मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में अनेक एतिहासिक फैसले लिए गए। आज जनता उसे महसूस कर उसका सुख अनुभव कर रही है। अब दोबारा से कांग्रेस के झूठ का भ्रामक प्रचार नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जो देश में सबसे ज्यादा 3 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन दे रहा है। इसी प्रकार से श्रमिकों को महज 10 रुपए में अंत्योदय आहार योजना के तहत भरपेट खाना दिया जा रहा है, जबकि गांवों में स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे में व्यक्ति को जमीन का मालिकाना हक दिया गया। उन्नत सुविधा के तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिसमें कईं का निर्माण हो चुका है और कईं का कार्य जारी है। प्रदेश में जहां पहले एमबीबीएस की सीट 700 के करीब थी, वह अब बढ़कर 2100 के करीब हो गई हैं। साढ़े 9 साल के दौरान प्रदेश में एक लाख 32 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। इसी प्रकार की अन्य योजनाएं तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश की जनता के लिए लागू की जाएंगी।

शाह के दौरे ने बढ़ा दिया जोश
अमित शाह के हरियाणा दौरे पर तरुण भंडारी ने कहा कि उनके दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा है। साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बहुत बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अमित शाह ने चुनाव को लेकर एक रोड मैप औऱ दिशा निर्देश दिए है, जिनका पालन कर हरियाणा में तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। भंडारी ने अमित शाह को राजनीतिक का चाणक्य बताते हुए कहा कि उन्होंने जिस भी राज्य की कमान संभाली, वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। अब हरियाणा के कार्यकर्ताओं को उन्होंने मूल मंत्र दिया है तो निश्चित ही यहां भी तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!