Edited By Mohammad Kumail, Updated: 28 Aug, 2023 06:53 PM

विपक्ष विधानसभा सत्र में खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा मांग रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट कर दिया कि वे इस्तीफा नहीं लेंगे। जहां सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि वे विपक्ष की मांग को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, वहीं विपक्ष भी अब जोरदार...
करनाल : विपक्ष विधानसभा सत्र में खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा मांग रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट कर दिया कि वे इस्तीफा नहीं लेंगे। जहां सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि वे विपक्ष की मांग को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, वहीं विपक्ष भी अब जोरदार तरीके से सरकार पर हमलावर हो चुका है।
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि बीते 9 वर्षों से हरियाणा में विपक्ष कमजोर है, इसलिए खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ढांडा ने कहा कि उनकी चेतावनी के बाद डीजीपी चंडीगढ़ पुलिस ने चार्जशीट दायर की। कांग्रेस के 31 विधायक हैं, यदि कांग्रेस चाहती तो संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई होती लेकिन विपक्ष की नीयत ठीक नहीं रही।
ढांडा ने आरोप लगाया कि हरियाणा की बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति कांग्रेसी विधायकों के साथ सदन में बैठा है। आम आदमी पार्टी इस लड़ाई को सडक़ पर लड़ेगी। सीएम नहीं मानते तो हरियाणा की महिलाएं हर कार्यक्रम में काले झंडे दिखाएंगी। अनुराग ढांडा आज करनाल में आयोजित बिजली आंदोलन का नेतृत्व करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश के 25 लाख परिवारों तक ये आंदोलन पहुंच चुका है।
ढांडा ने कहा कि हर पार्टी चाहे बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो, जेजेपी हो, आम आदमी पार्टी का नाम लेते हैं। ऊपर-ऊपर राजनीति बेशक कर रहे, लेकिन उनके पास मैसेज आ रहा है कि नीचे से जमीन खिसक रही है। आम आदमी पार्टी के साथ आमजन जुड़ रहा है। इस डर के मारे कभी मुख्यमंत्री स्टेट से बोलते हैं कि आप का कार्यकर्ता है इसको पीटो। कभी इनके मंत्री कहते हैं कि आप का कोई वजूद नहीं है। अगर कोई वजूद नहीं हो तो हमारा नाम क्यों लेते हो। ये इनका डर दिखाता है, भ्रष्टाचारियों को आप से डरना चाहिए। लोकतंत्र बचाने के लिए दिल्ली के अंदर 26 पार्टियों की सहमति बनी कि केंद्र सरकार एक बिल लेकर आए। अरविंद केजरीवाल ने सभी पार्टियों से बातचीत की। इसलिए एक समान विचारधारा वाली पार्टिया एक मंच पर आएंगी। भविष्य में क्या हेागा, इसका पता बाद में चलेगा। फिलहाल आम आदमी पार्टी हर विधानसभा व लोकसभा सीट पर काम कर रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)