हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक, शाह की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव का राजनीतिक प्रस्ताव होगा पासः नायब सिंह

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Jun, 2024 10:27 PM

cm nayab saini said bjp will score a hat trick in haryana

भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुक्रवार देर शाम पंचकूला के पंचकमल कार्यालय में शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बैठक की अध्यक्षता की...

चंडीगढ़(धरणी): भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का शुक्रवार देर शाम पंचकूला के पंचकमल कार्यालय में शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बैठक की अध्यक्षता की।  ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 29 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भाजपा द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। 

पंचकमल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। उस मार्गदर्शन को हरियाणा में अक्षरांश धरातल पर उतरेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश व प्रदेश को सशक्त नेतृत्व प्रदान करना है। भाजपा सरकार का मूल मंत्र ही अंत्योदय है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के उद्देश्य से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार काम करती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कल की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा किया जाएगा।

 सीएम सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस झूठों का टोला है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने संविधान को लेकर देश भर में झूठ फैलाया, जबकि सच्चाई यही है कि नेहरू से लेकर वर्तमान कांग्रेस तक ने संविधान और संवैधानिक पीठों का समय-समय पर अपमान किया है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस लगातार तीसरी बार भी संसद में तीन अंको में अपने सदस्यों की संख्या नहीं पहुंच पाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि आगामी भविष्य में भी कांग्रेस अपने लोकसभा सदस्यों की संख्या तीन अंको तक नहीं पहुंच पाएगी।

 नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ फैलाने के बाद भी देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास रचा है। केंद्र की तर्ज पर हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

पंचकमल में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, डॉ अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव व मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!