केजरीवाल के आरोपों पर सीएम मनोहर की दो टूक, कहा- हाथिनीकुंड बैराज है डैम नहीं

Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Jul, 2023 04:11 PM

cm manohar retaliated on arvind kejriwal s allegations

यमुना नदी का पानी हरियाणा और दिल्ली में कोहराम मचाए हुए है। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच सियासत जारी है। इस दौरान केजरीवाल के आरोपों पर सीएम मनोहर ने पलटवार करते हुए कहा कि...

दिल्ली(कमल कंसल) : यमुना नदी का पानी हरियाणा और दिल्ली में कोहराम मचाए हुए है। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच सियासत जारी है। पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा के हाथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते दिल्ली के कई हिस्से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही आप नेताओं द्वारा भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि जानबूझकर यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश की नहरें सूखी हैं।

केजरीवाल के आरोपों पर सीएम मनोहर की दो टूक  

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप नताओं के आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पटलवार किया है। उन्होंने आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये प्राकृतिक आपदा है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं उन्होंने हाथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के आरोप पर कहा कि हाथिनीकुंड डैम नहीं बैराज है। बैराज में पानी रोका नहीं जाता है। एक लाख क्यूसेक से ऊपर पानी बैराज में नहीं रोका जा सकता है। इस पानी से हरियाणा स्वयं भी प्रभावित है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!