सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड ने मारा छापा, 3 किंवटल मिठाई जब्त(VIDEO)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 30 Oct, 2018 10:51 AM

दीपावली के मौके पर घटिया क्वालिटी की मिठाई बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई....

पंचकूला(मुकेश): दीपावली के मौके पर घटिया क्वालिटी की मिठाई बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई की है। सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड को सूचना मिली थी कि पंचकूला-कालका रोड पर चूना भट्टी के पास एक गोदाम में पुरानी व घटिया क्वालिटी की मिठाइयां इस्तेमाल कर दोबारा से नई मिठाइयां बनाई जा रही हैं। 

सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड ने स्वास्थय विभाग और पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। इस दौरान कई चौकाने वाली चीजें टीम को देखने को मिलीं। कई घंटों की कार्रवाई के दौरान करीब 300 किलो घटिया मिठाई कब्जे में ली गई जिसके सैम्पल भी भरे गए। चंडी मंदिर पुलिस ने सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड के इंस्पैक्टर के बयानों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है।  मौके से सहराज, मुकीम और उनके साथ 6 अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!