धनतेरस महोत्सव पर नगर परिषद ने प्लास्टिक हटाओ का चलाया अभियान

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2019 10:42 AM

city council runs plastic hut campaign on dhanteras festival

धनतेरस महोत्सव पर नगर परिषद दादरी द्वारा प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ-बीमारी भगाओ अभियान चलाया गया। यह मुहिम लाला लाजपत राय चौक से शुरू की गई। इसमें सामाजिक संस्था अग्रवाल........

भिवानी (पंकेस) : धनतेरस महोत्सव पर नगर परिषद दादरी द्वारा प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ-बीमारी भगाओ अभियान चलाया गया। यह मुहिम लाला लाजपत राय चौक से शुरू की गई। इसमें सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा द्वारा पॉलीथिन थैली रोकथाम का संदेश देते थैले वितरण किए गए। अभियान के दौरान सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव ने प्लास्टिक उपयोग की हानियों से अवगत कराया। सी.एम.ओ. डा. यादव ने बताया कि पॉलीथिन का प्रयोग भविष्य के लिए और अधिक घातक है।

पॉलीथिन के कारण हार्मोनल चेंज व कैंसर जैसी घातक बीमारियां पनप रही हैं। उन्होंने कहा कि तरल पदार्थ के पॉलीथिन सम्पर्क में आने से विनाइल क्लोराइड, थलेट्स, बी.पी.ए. (बीसफिनोल-ए) डाइओक्सीनस जैसे घातक रसायन उत्पन्न होते है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक हैं। नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि शहर का सीवरेज सिस्टम अक्सर पॉलीथिन से भरा मिलता है।

प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ पशुओं की भी जान ले लेता है। इस अवसर पर अधिवक्ता ईश्वर चंद्र गुप्ता, रामकुमार ङ्क्षबदल, राधेश्याम, बिशम्भर, डा. ब्रह्मानंद, मुकेश ङ्क्षबदल, राजकुमार, भूप सिंह गर्ग, रेखराज, नरेश गर्ग, पवन, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रोशनी शर्मा, निशा मित्तल, रितु गोयल, बबीता गोयल, बबीता बंसल, सरोज गर्ग, संगीता, आशा, नेहा जिन्दल, मधु शर्मा, अनीता अरोड़ा, गीता चुटानी, डा. सरिता, विनोद कुमार, सतीश कुमार, बिजेंद्र आदि उपस्थित रहे।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!