चॉकलेट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 12 Jan, 2020 03:28 PM

सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में चॉकलेट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में इतना भयानक रुप धारण कर लिया कि फैक्ट्री की तीनों मंजिल आग के हवाले हो गई।

सोनीपत(पवन राठी)- सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में चॉकलेट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में इतना भयानक रुप धारण कर लिया कि फैक्ट्री की तीनों मंजिल आग के हवाले हो गई। गनीमत रही कि वक्त रहते सभी कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर आ गए। इस दौरान जान का नुकसान तो नहीं पर लाखों का सामान , मशीनरी आदि सामान जलकर राख हो गई।  फिलहाल दमकल की एक दर्जन  से ज्यादा  गाड़ियों ने आग पर पाया काबू  पा लिया है। 

जानकारी के अनुसार सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में चॉकलेट बनाई जाती है। बीती देर रात को अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। रात  का समय था तो  कुछ कर्मचारी मौजूद थे जो वक्त रहते बाहर निकाल आए। चॉकलेट ओर प्लास्टिक की पैकिंग होने की वजह से आग काफी देर से काबू  में आई।  आग पहली मंजिल से तीनों मंजिल में तुरंत फैल गई ओर पूरी फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!