अनिल विज के सामने चित्रा सरवारा का नामांकन निर्मल सिंह के लिए बना मुसीबत, कई कांग्रेसियों ने निर्दलीय भरा पर्चा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 12 Sep, 2024 07:25 PM

chitra sarwara s nomination leads to rebellion in ambala congress

शहर विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को टिकट दिया है। जिससे कांग्रेस में बवाल मच गया है। एक एक कर कांग्रेस नेता निर्दलीय मैदान में उतर रहे हैं...

अंबाला(अमन कपूर): शहर विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को टिकट दिया है। जिससे कांग्रेस में बवाल मच गया है। एक एक कर कांग्रेस नेता निर्दलीय मैदान में उतर रहे हैं। उसका बड़ा कारण अंबाला शहर से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा अंबाला कैंट विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। चित्रा की कैंट से टिकट कटी तो वो आजाद चुनाव लड़ रही हैं। वहीं अंबाला शहर विधानसभा सीट से टिकट न मिलने और शहर से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा द्वारा आजाद अंबाला कैंट से चुनाव लड़ने के विरोध में हिम्मत सिंह ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा उनकी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। ऐसा सिस्टम नहीं चलेगा वे जनता के बीच जाएंगे और चुनाव में कड़ी टक्कर देंगे। हिम्मत सिंह ने कहा अंबाला शहर में विकास नहीं हुआ उस मुद्दे को वो जनता के बीच रखने का काम करेंगे। 

अंबाला शहर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जसबीर मलोर ने भी चुनावी रण में अपनी ताल ठोक दी। जसबीर मलोर ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अंबाला शहर से अपना नामांकन भरा है। इस दौरान जसबीर मलोर ने कहा कि जब अंबाला छावनी से कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी कांग्रेस की टिकट न मिलने के बावजूद आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ सकती है, तो वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते हैं। जसबीर मलोर ने कहा की लुटेरों के खिलाफ उनकी लड़ाई है, जिसे लेकर वह जनता के बीच जायेंगे।

उन्होंने कहा कि हम आपको बता दें कि अंबाला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह और जसबीर मलोर के बीच हमेशा से 36 का आंकड़ा रहा है। दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं जब नग्गल विधानसभा होती थी। दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते आए हैं। उसके बाद 2019 से पहले जसबीर मलोर कांग्रेस में आ गए थे और अंबाला कैंट से निर्मल सिंह का टिकट कट गया था। तो निर्मल सिंह ने इसका विरोध जताया और अंबाला शहर से आजाद मैदान में उतर गए थे। इस बार विरोध में जसबीर मलोर हैं। और आजाद मैदान में उतर गए। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!