चौधरी देवी लाल और प्रकाश सिंह बादल में सगे भाइयों से अधिक था प्यार, तत्कालीन राजनेता जानते थे यह बात

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 27 Apr, 2023 05:11 PM

chaudhary devi lal and prakash singh badal had more love than real brothers

बादल परिवार और चौटाला परिवार की मित्रता लगभग पांच दशक पुरानी है। दो बार उप प्रधानमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक चौधरी देवी लाल और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री व एक बार केंद्रीय कृषि मंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के बीच भाइयों से भी अधिक...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : बादल परिवार और चौटाला परिवार की मित्रता लगभग पांच दशक पुरानी है। दो बार उप प्रधानमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक चौधरी देवी लाल और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री व एक बार केंद्रीय कृषि मंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के बीच भाइयों से भी अधिक प्यार था। यह बात पूरे देश के राजनीतिज्ञ भली-भांति जानते हैं। बेशक चौधरी देवी लाल का निधन 2001 में हो गया था, बावजूद इसके प्रकाश सिंह बादल ने अपना आशीर्वाद- प्यार और स्नेह चौटाला परिवार पर हमेशा बनाए रखा। राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा पारिवारिक कार्यक्रमों में भी एक-दूसरे के यहां परिवारों की उपस्थिति लगातार जारी रही।

प्रकाश सिंह बादल इतने बेहद सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे कि ओम प्रकाश चौटाला तक उनसे राजनीति को लेकर सलाह मशवरा करते थे। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के साथ भी प्रकाश सिंह बादल का बेहद लगाव था। बादल की राजनीति करने के स्टाइल से अरोड़ा हमेशा प्रभावित रहे हैं। इस बात का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने बताया कि सरदार प्रकाश सिंह बादल बेहद सुलझे हुए परिपक्व और संयमशील नेता थे। कभी किसी भी मोड़ पर उन्होंने कोई फैसला जल्दबाजी, भावुकता में या फिर आक्रामकता में नहीं लिया। बेहद शालीन स्वभाव के प्रकाश सिंह बादल राजनीति के मझे हुए खिलाड़ी थे। उत्तर भारत की राजनीति में प्रकाश सिंह बादल जैसा राजनीतिज्ञ आना बेहद मुश्किल है।

युगपुरुष-विकासपुरुष बादल जी का विशेष स्नेह हमेशा मिला : अरोड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें युगपुरुष-विकासपुरुष स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल का व्यक्तिगत रूप से विशेष स्नेह हमेशा मिला है। संयम-सब्र और संतोष की राजनीति करना स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल से अधिक कोई नहीं जानता था। बता दें कि अशोक अरोड़ा के संबंध बादल परिवार से कोई नए नहीं बल्कि बेहद पुराने हैं।

यह यादगार फोटो यमुनानगर में एक शादी समारोह की है। जब अशोक अरोड़ा के निजी मित्र की बेटी के विवाह कार्यक्रम में अपने निजी मित्र के बेटे की बारात के साथ बादल परिवार पहुंचा था। जहां अशोक अरोड़ा स्वागत में खड़े थे और हरियाणा की राजनीति के बेहद धुरंधर माने जाने वाले नेता अशोक अरोड़ा तथा पंजाब की सबसे ताकतवर राजनीतिक पार्टी के वारिस सरदार सुखबीर सिंह बादल की मिलनी करवाई गई थी। यह बेहद यादगार लम्हा था और इसे याद करते हुए अशोक अरोड़ा ने यह फोटो साझा की है।

सबसे कम उम्र व सबसे अधिक उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड

शिरोमणि अकाली दल के सर्वेसर्वा प्रकाश सिंह बादल क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ केंद्र में भी मजबूत पकड़ रखते थे। सरपंच से राजनीति शुरू करने वाले स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल 43 वर्ष की उम्र में पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने, उस समय वह सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। वर्ष 2017 में 90 साल की उम्र में उन्होंने अपना पांचवा कार्यकाल पूरा किया। सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री रहने का भी रिकॉर्ड सरदार प्रकाश सिंह बादल के नाम है। प्रकाश सिंह बादल चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री भी रहे। लेकिन उसके बाद उन्होंने पूरा ध्यान पंजाब की राजनीति में ही केंद्रित रखा।

राजनीतिक विरोधी भी बादल की राजनीतिक समझ के थे कायल : अरोडा

सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली शिरोमणि अकाली दल के सर्वे सर्वा रहे प्रकाश सिंह बादल राजनीति के इतने माहिर खिलाड़ी थे कि उन्होंने समय पर हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ भी लंबे समय तक गठजोड़ रखा, लेकिन इससे अपनी क्षेत्रीय जनता को भी कभी एतराज नहीं होने दिया। राजनीतिक विरोधी भी उनकी राजनीतिक समझ के कायल थे। अपने दौर में बेहद अचंभित कर देने वाले फैसले उन्होंने राजनीति में लिए, जिसके पार्टी हित में बड़े परिणाम देखने को मिले। हरियाणा की राजनीति में भी उनकी कुछ जिलों में विशेष पकड़ थी। अशोक अरोड़ा से भी उनका दिली प्रेम था। एक दूसरे के पारिवारिक कार्यक्रमों में भी अरोड़ा -बादल परिवारों का लगातार आना जाना था, भारत के सबसे वरिष्ठ नेताओं की लिस्ट में प्रकाश सिंह बादल का नाम शुमार है। हरियाणा के बाद वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा का राजनीतिक स्टाइल भी कहीं ना कहीं काफी हद तक प्रकाश सिंह बादल से मिलता जुलता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!