दादरी का सपूत पंजाब बार्डर पर हुआ शहीद, इसी माह छुट्टी काटकर गया था ड्यूटी पर...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 May, 2025 04:05 PM

charkhi dadri son martyred manoj phogat on border after being shot

चरखी दादरी के गांव समसपुर निवासी सेना के जवान कपूरथला में तैनात मनोज फोगाट को पंजाब बार्डर पर गोली लगने से शहीद हो गए हैं। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर है। वहीं परिवार के लोग पार्थिव शव को लेने के लिए पंजाब गए हैं।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : जिले के गांव समसपुर निवासी कपूरथला में तैनात सेना जवान मनोज फोगाट पंजाब बार्डर पर गोली लगने से शहीद हो गया। शहीद की सूचना मिलते ही जहां गांव में शोक की लहर है वहीं घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। परिवार के लोग पार्थिव शरीर को लेने के लिए पंजाब के कपूरथला गए हैं। मनोज 4 मई को ही छुट्‌टी काटकर ड्यूटी पर गया था जहां वह शहीद हो गया। देर रात तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचेगा और शुक्रवार सुबह उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव समसपुर निवासी करीब 34 वर्षीय मनोज फोगाट पुत्र रणबीर सिंह फिलहाल पंजाब के कपूरथला में ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात था। सुबह सेना मुख्यालय से परिवार के पास शहीद मनोज के शहीद होने की जानकारी मिली। जिसके बाद मनोज के परिजन पंजाब के कपूरथला के लिए रवाना हो गए। गांव के बेटा मनोज फोगाट के शहीद होने की सूचना पर पूरा क्षेत्र में गमगीन माहौल है और गांव में चूल्हा तक नहीं जला है। हालांकि मनोज के शहीद होने की जानकारी परिजनों को नहीं दी गई है। 

पूर्व सरपंच कृष्ण फोगाट, परिजन धर्मबीर फाेगाट व साथी हरेंद्र ने संयुक्त रूप से बताया कि गोली लगने से गांव का बेटा मनोज फोगाट शहीद हो गया। मनोज के शहीद होने की सूचना मिलते पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार मनोज के भाई, बहन व पिता का निधन हो चुका है और वह इकलौता बेटा था। उन्होंने बताया कि बीए पास मनोज साल 2011 में सेना में भर्ती हुआ था। पत्नी रेखा व माता संतोष को जानकारी नहीं दी गई है। मनोज के 8 साल की बेटी व 6 साल का बेटा है। उनका शव कपूरथला आर्मी अस्पताल में हैं जहां से शव लेने के लिए परिजन पंजाब गए हैं। देर रात तक उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की उम्मीद है। जहां शुक्रवार सुबह उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!