Charkhi Dadri: ड्यूटी से घर जा रहे JE पर नकाबपोश लोगों ने किया जानलेवा हमला, इस कर्मचारी पर जताया शक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jul, 2025 03:55 PM

charkhi dadri masked men attacked je going home from duty

जिला नगर योजनाकार विभाग के जेई के साथ ड्यूटी से घर जाते समय बाइकों पर सवार होकर आए आधा दर्जन नकाबपोश लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने रोड के बीचों-बीच जेई के हाथ व दोनों पैर तोड़ दिए और शरीर पर भी कई चोटें आई हैं।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : जिला नगर योजनाकार विभाग के जेई के साथ ड्यूटी से घर जाते समय बाइकों पर सवार होकर आए आधा दर्जन नकाबपोश लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने रोड के बीचों-बीच जेई के हाथ व दोनों पैर तोड़ दिए और शरीर पर भी कई चोटें आई हैं। घायल जेई का आरोप है कि विभाग के ही एक कर्मचारी ने अन्य लोगों से मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचकर घायल जेई के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।    

जानकारी के अनुसार नगर योजनाकार विभाग के जेई दर्शन सिंह शुक्रवार शाम को ड्यूटी पूरी कर गाड़ी से घर लौट रहे थे। उसी दौरान जब वो समसपुर माइनर के पास पहुंचे तो करीब आधा दर्जन लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। जिसके बाद उसे नीचे उतार लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जेई दर्शन सिंह के अनुसार काफी देर तक उनके साथ मारपीट की गई जिससे उसके दोनों पैर व एक हाथ टूट गया और कई अन्य चोटें भी आई हैं। राहगीर जब उसके पास पहुंचे तो हमलावर उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जेई ने डीटीपी में कार्यरत ग्रुप-डी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप लगाये हैं। घायल के बयान दर्ज करने सिविल अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी एचसी प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल जेई के बयान पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!