Edited By Mohammad Kumail, Updated: 14 May, 2023 09:15 PM

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग जब सत्ता से दुखी और परेशान हो जाते हैं तो वे बदलाव करते हैं...
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग जब सत्ता से दुखी और परेशान हो जाते हैं तो वे बदलाव करते हैं। व्यवस्था परिवर्तन करना चाहिए न कि राजनीतिक परिवर्तन करना, मगर व्यवस्था परिवर्तन नहीं होता है।
वहीं जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों को लेकर भी कहा कि हम खिलाड़ियों के मांगो को लेकर समर्थन कर रहे हैं। गोहाना के मुडलाना में किसान सम्मेलन करने जा रहे हैं, जिसमे यह मुद्दा प्रमुख रहेगा। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को किसानों के हक में बोलने की सजा दी जा रही है। उन्होंने पुलवामा अटैक को लेकर जिस प्रकार से खुलासा किया उसको लेकर भी हम उसी दिन पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सम्मानित करेंगे। पूर्व राज्यपाल को सच बोलने की सजा दी जा रही है। उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली गई और उन्हें परेशान किया जा रहा है।
गुरनाम सिंह ने हरियाणा में गेंहू की खरीद और उठान को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया कि खासकर रोहतक, सोनीपत में गेंहू खरीद के बाद गेंहू उठान नहीं होने के कारण खुले में पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। उनकी समय पर पेमेंट भी नहीं मिलती।
वहीं उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों के ऊपर लगे केसों के बारे में कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जो केस किसानों पर किए थे उसमें सरकार से समझौता हुआ था कि केस वापस नही होंगे। 40 से 50 केस छोड़ कर सभी वापस हो गए हैं। मगर यह केस आंदोलन से पहले और बाद के बताए जा रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)