सैंट्रल जी.एस.टी. विभाग का प्रेम वस्त्र भंडार पर छापा, 35 सदस्यीय टीम कर रही स्टॉक का मिलान

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2022 10:21 AM

central gst department raids on prem clothing store

केंद्रीय जी.एस.टी. विभाग रोहतक द्वारा मंगलवार देर शाम माजरा स्थित प्रेम वस्त्र भंडार पर छापा मारा गया। इस दौरान विभाग की 35 सदस्य टीम ने जी.एस.टी. बिलों का मिलान किया। रेड देर रात तक जारी रही। हालांकि किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया।...

फतेहाबाद: केंद्रीय जी.एस.टी. विभाग रोहतक द्वारा मंगलवार देर शाम माजरा स्थित प्रेम वस्त्र भंडार पर छापा मारा गया। इस दौरान विभाग की 35 सदस्य टीम ने जी.एस.टी. बिलों का मिलान किया। रेड देर रात तक जारी रही। हालांकि किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया। वहीं स्थानीय जी.एस.टी. विभाग के अधिकारी रेड से अनभिज्ञ थे। उन्होंने बताया कि यह रेड केंद्रीय विभाग द्वारा मारी गई है।

जानकारी अनुसार गांव माजरा में प्रेम वस्त्र भंडार पर जी.एस.ट.ी विभाग रोहतक की टीम द्वारा रेड मारी गई। इस दौरान सदर पुलिस भी टीम के साथ रही। करीब 5 घण्टे टीम स्टॉक का मिलान करने में लगी हुई। गौरतलब है कि प्रेम वस्त्र भंडार पर पूरे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से ग्राहक थोक में कपड़ा लेने आते हैं और करोड़ों रुपए का व्यापार किया जाता है। समाचार लिखे जाने तक तक किसी भी तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!