रेवाड़ी में दंपति की लाश मिलने का मामला: बच्चों की ड्रेस बदलवाने पर पति ने किया था पत्नी का कत्ल; फिर खुद भी की खुदकुशी

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jul, 2024 12:35 PM

case of couple s dead body found in rewari

रेवाड़ी जिले के गांव बलवाड़ी में पति-पत्नी की गला कटी लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ हैं। आरोपी सिकंदर और उसकी पत्नी के बीच शनिवार की सुबह बच्चों की स्कूल ड्रेस को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने शराब के नशे में पत्नी का गला काटा और फिर खुद...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव बलवाड़ी में पति-पत्नी की गला कटी लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ हैं। आरोपी सिकंदर और उसकी पत्नी के बीच शनिवार की सुबह बच्चों की स्कूल ड्रेस को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने शराब के नशे में पत्नी का गला काटा और फिर खुद भी ब्लेड से गला काटकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव चारपाई पर खून से लथपथ बरामद हुए थे। फिलहाल पुलिस आज दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई में जुटी हैं।

शराब पीने का आदी था मृतक सिकंदर 

नागरिक अस्पताल में मौजूद गांव बलवाड़ी के पूर्व सरपंच बिरेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदर शराब पीने का आदी था। अकसर उसका पत्नी मंजू के साथ झगड़ा होता रहता था। झगड़े के चलते ही मंजू अपने मायके चली जाती थी। कुछ दिन पहले ही सिकंदर मंजू को मायके से लेकर आया था। शनिवार को सिकंदर दोनों बच्चों की स्कूल ड्रेस लेने के लिए बाजार गया था। बेटी की ड्रेस छोटी होने के कारण मंजू ने उसे बदलवाने के लिए सिकंदर को वापस दुकान पर भेजा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सिकंदर शराब पीने का तो आदी था, लेकिन कल उसने शराब पी हुई थी या नहीं? ये हमे भी मालूम नहीं है। सिकंदर के पिता मामूद्दीन ने हमें भी इतनी ही जानकारी दी हैं।

घर में चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हुए थे दोनों के शव 

दरअसल गांव बलवाड़ी निवासी सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू दोनों के शव शनिवार को उनके कमरे से बरामद हुए थे। दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर सिकंदर की 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा स्कूल से घर पहुंचने के बाद कमरे में घुसे तो उसके माता-पिता दोनों घर में चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। ये देख दोनों बच्चों ने पहले शोर मचाया और फिर बेहोश हो गए। दादा मामूद्दीन के अलावा अन्य परिवार के लोग तुरंत कमरे में पहुंचे। वहां देखा तो सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू दोनों के गले कटे हुए थे। दोनों के शव चरपाई पर पड़े थे। पास में ही एक सेविंग ब्लेड पड़ा हुआ था। 

कोई नौकरी-पेशा नहीं करता था सिकंदर 

सिकंदर के पिता 72 वर्षीय मामूद्दीन सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। सिकंदर कोई नौकरी-पेशा नहीं करता था। उसका परिवार पिता मामूद्दीन की सेना से मिलने वाली पेंशन पर निर्भर था। परिवार के मुताबिक कुछ महीनें तक सिकंदर रेवाड़ी शहर में किराए पर भी रहा, लेकिन 5 महीने पहले वापस गांव में अपने पैतृक घर में आकर रहने लग गया था। थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि सिकंदर ने पहले पत्नी का कत्ल किया और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। सिकंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया हैं। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!