Rewari: गर्भपात से महिला की तबीयत बिगड़ने पर भागा था प्रेमी...अब पहुंचा सलाखों के पीछे, जानें पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Nov, 2024 09:24 AM

lover ran away when the woman s health deteriorated due to abortion

रेवाड़ी जिले में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आनंद नगर व हाल मुकाम आजाद चौक आर्य नगर निवासी के रूप में हुई है।

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आनंद नगर व हाल मुकाम आजाद चौक आर्य नगर निवासी के रूप में हुई है। गर्भपात कराने पर महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रेमी भाग गया था।

शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गलत काम  

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जूस की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था, इस पर व्यक्ति ने उससे कहा कि तलाक मिलने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद 2021 से वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा था। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया। वर्ष 2023 में उसने लिव इन में रहने के कागजात भी बनवाए और उसके साथ लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। आरोप लगाया कि इसके बाद वह दूसरी जगह रहने लगी। आरोपी उसके साथ रह रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने का पता चलने के बाद उसने धोखे से कोई दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। इस दौरान आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर करीब चार साल तक गलत काम किया। जांच के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!