दुष्यंत और कांग्रेस पर गरम...चौधरी बीरेंद्र सिंह पर नरम, कैप्टन अभिमन्यु के हरियाणा की राजनीति पर बेबाक बोल...

Edited By Saurabh Pal, Updated: 18 Aug, 2024 08:51 PM

captain abhimanyu targeted congress and dushyant chautala

भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु उचना हल्के में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए लाल प्रभूदयाल धर्मशाला में पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से आगे की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ...

उचाना: भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु उचना हल्के में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए लाल प्रभूदयाल धर्मशाला में पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से आगे की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस और दुष्यंत चौटाला पर जमकर कटाक्ष किया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जाने से उनको बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, के सवाल पर कहा कि वह जिन बातों को लेकर के चुनाव में गए थे। जो चुनाव में उन्होंने वादे किए थे। जो घोषणा की  थी और जो बातें की थी। उन बातों को याद करें। जो उन्होंने बातें की थी। जिसके आधार पर जनता ने उनको वोट किया था। उसके ठीक विपरीत वह चले। वह अपनी खुद की कथनी और करनी के अंतर के कारण से आज उनकी पार्टी की यह स्थिति हुई है। अगर वह अपनी बात पर कायम रहते। जिसके आधार पर जनता ने उनका आशीर्वाद दिया था। तो मानते की चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाले लोग हैं। लेकिन जननायक चौधरी देवीलाल का नाम इस्तेमाल करके और आचरण ठीक उसके विपरीत करने का काम किया है। तो इसलिए वह अपनी इस स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

 कांग्रेस अपनी यात्राएं निकाल रही है के सवाल पर कहा कि कांग्रेस अपने परिवारवादी तंत्र को बचाने की यात्रा निकाल रही है। जो जनता से हिसाब मांगने की बात कर रही है। कांग्रेस के लोगों को उनके 10 साल के उनके सरकार के शासनकाल के वो उनको अपने घोटाले याद आ रहे हैं। कांग्रेस के लोग जनता से जो लूटा करते थे। सरकारी नौकरी के लिए, वह जनता से हिसाब मांगने निकले हैं कि तुमको फ्री नौकरियां मिल रही हैं। कांग्रेस के लोग अब जनता से हिसाब मांग रहे हैं कि उनको मुआवजे के हजारों करोड़ रुपए  मिल रहे हैं। कांग्रेस के लोग हिसाब मांग रहे हैं कि बिना खर्चे के आयुष्मान के तहत उनका इलाज हो रहा है। वह तो दलाली खाना चाहते थे इसमें। वह इसके अंदर कमीशनखोरी करते थे। नौकरियों में पैसे खाते थे।  

वहीं बीरेन्द्र सिंह के भाजपा छोड़ने के सवाल पर  उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के साथ मेरी सहानुभूति है। भारतीय जनता पार्टी ने जो उनको मान सम्मान दिया। इस पूरे इलाके को देखकर जो उनको इज्जत दी केंद्र में मंत्री बनाया चौधरी साहब को। भाई बृजेंद्र सिंह को सांसद बनाया। उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह को विधायक बनाया। पार्टी ने अपने निर्णयों से अलग हटकर हर प्रकार से उनका मान सम्मान दिया। जो उनको कांग्रेस में 40 वर्ष में नहीं मिला वह भारतीय जनता पार्टी ने 4 साल में दिया। अब उनकी यह हालत हो गई कि कांग्रेस ने उनको लोकसभा टिकट के लायक भी नहीं समझा। उनके साथ मेरी बहुत सहानुभूति है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा ने जो उनका मान सम्मान दिया। कांग्रेस में वह मान सम्मान कभी नहीं मिल सकता। 

 बृजेंद्र सिंह का बयान था कि भाजपा जात धर्म की राजनीति करती है, इस सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु कहा मुझे लगता है कि वह भारतीय जनता पार्टी के 5 साल सांसद रहने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों को समझ नहीं पाए। वह पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं।  मैं उनसे अपेक्षा करूंगा कि वह अच्छी तरह से अध्ययन करके ईमानदारी से आकलन करें तो मैं उनकी सराहना करूंगा।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!