भाजपा से नाराज सावित्री जिंदल कांग्रेस का पकड़ सकती हैं हाथ, हिसार विधानसभा से ठोका टिकट का दावा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Sep, 2024 10:43 PM

savitri jindal who is upset with bjp may join congress

हरियाणा में विधानसभा टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच बड़ी खबर हिसार से आ रही है कि देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं। दरअसल जिंदल भाजपा से हिसार विधानसभा पर दावेदारी ठोक रहीं थीं...

हिसारः हरियाणा में विधानसभा टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच बड़ी खबर हिसार से आ रही है कि देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं। दरअसल जिंदल भाजपा से हिसार विधानसभा पर दावेदारी ठोक रहीं थीं, लेकिन भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर कमल गुप्ता को टिकट दे दिया। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

वहीं अब बताया जा रहा है कि वह दिल्ली गईं थी, जिसके बाद वह कांग्रेस नेताओं के संपर्क में आ गईं हैं। कांग्रेस की टिकट लिस्ट लेट होने के पीछे ये भी एक वजह मानी जा रही है। यदि कांग्रेस सावित्री को टिकट देती है तो उनका मुकाबला कमल गुप्ता से होगा। 

वहीं हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हुड्‌डा गुट के 29 संभावित उम्मीदवारों को पार्टी मुख्यालय बुला लिया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक जिनके नाम तय हुए हैं, उनको कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली से फोन कर बता दिया गया है। उन्हें नामांकन की तैयारी के लिए कह दिया गया है। कल नामांकन का अंतिम दिन है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!