चौधरी देवी लाल के परिवार को एकजुट करने की खाप चलाए मुहिम : दिग्विजय

Edited By Shivam, Updated: 14 Sep, 2019 06:00 PM

campaign to unite chaudhary devi lal s family digvijay

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने खाप पंचायत को लेकर दुष्यंत चौटाला के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खाप पंचायत व्यक्तिगत प्रयास की बजाय सामूहिक रूप से प्रयास करें और चौधरी देवी लाल के परिवार को एकजुट करने की...

सिरसा(सतनाम): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने खाप पंचायत को लेकर दुष्यंत चौटाला के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खाप पंचायत व्यक्तिगत प्रयास की बजाय सामूहिक रूप से प्रयास करें और चौधरी देवी लाल के परिवार को एकजुट करने की मुहिम चलाएं। दिग्विजय ने कहा कि केवल दुष्यंत को टारगेट करना ठीक नहीं।

उन्होंने कहा कि वे खाप पंचायत  का सम्मान करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने खाप पंचायत से अपील की कि खाप पंचायत से संबंधित सभी जाति विशेष के लोगों को साथ लेकर उन्हें एकजुट करने की मुहीम चलाए। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए नेता और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी को साथ लेकर पंचायत बुलाई जाए तो वे भी इस मुहीम में शामिल होने को तैयार है, लेकिन अकेले दुष्यंत को टारगेट न किया जाए। दिग्विजय चौटाला आज अपने आवास पर रानियां हलके के दौरे  से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।

दिग्विजय ने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण दुष्यंत चौटाला ने सबसे पहले अपनी पहली सूची जारी कर दे दिया है। वहीं विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा कि पार्टी अगर चाहेगी तो वे विधान सभा चुनाव लडऩे को तैयार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!