विधायक को विदेशी नंबर से कॉल कर बताया कि उनकी जान को है खतरा

Edited By Isha, Updated: 30 Jun, 2022 10:00 AM

called the mla from a foreign number and told that his life is in danger

साढौरा से विधायक रेणू बाला को कॉल कर किसी ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। यह कॉल किसी विदेशी नंबर से आई। कॉल आने के बाद उन्होंने एस.पी. को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस की एक टीम जांच में लगी है।

यमुनानगर : साढौरा से विधायक रेणू बाला को कॉल कर किसी ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। यह कॉल किसी विदेशी नंबर से आई। कॉल आने के बाद उन्होंने एस.पी. को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस की एक टीम जांच में लगी है। 

हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं विधायक रेणू बाला से संपर्क किया तो उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं किया। सूत्रों के अनुसार विधायक के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके विरोधी उन्हें नुक्सान पहुंचा सकते हैं। वह संभल कर रहें। शिकायत पुलिस को दी गई है। इस बात की पुष्टि उनके पी.ए. दिनेश राणा की ओर से भी की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!