बदमाश हुए बेखौफ: व्यापारी के ड्राइवर को गोली मारकर छीना 50 लाख के नोटों से भरा बैग

Edited By Isha, Updated: 17 May, 2022 11:28 AM

businessman s driver was shot and snatched

हरियाणा के यमुनानगर में एक व्यापारी के ड्राइवर की शहर के सबसे व्यस्त बाईपास चौराहे में गोली मारकर उसका बैग छीन कर फरार हो गए । व्यक्ति बैंक मे जमा करवाने के लिए 50 लाख से अधिक की राशि बैग में डालकर बैंक में जाने

यमुनानगर(सुरेंद्र): हरियाणा के यमुनानगर में एक व्यापारी के ड्राइवर की शहर के सबसे व्यस्त बाईपास चौराहे में गोली मारकर उसका बैग छीन कर फरार हो गए । व्यक्ति बैंक मे जमा करवाने के लिए 50 लाख से अधिक की राशि बैग में डालकर बैंक में जाने के लिए कार से उतरा। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और नजदीक से गोली मारकर उसका बैग छीन कर फरार हो गए।

व्यापारी को तुरंत  गाबा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत डिक्लेयर कर दिया। यह चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है जहां 24 घंटे पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावा बैंक के बाहर भी गार्ड तैनात रहता है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।बैंक में आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए जा रहे है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!