Haryana: पंजाब बंद के चलते बसों की आवाजाही बंद, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Dec, 2024 01:58 PM

bus movement stopped due to punjab bandh

आज पंजाब बंद के आह्वान के चलते पंजाब जाने वाली यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की ओर जाने वाली यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है।

अंबाला (अमन कपूर) : आज पंजाब बंद के आह्वान के चलते पंजाब जाने वाली यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की ओर जाने वाली यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है। किसानों द्वारा सुबह 7 से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद करने की कॉल दी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह से यात्री बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। कल पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट प्लान भी जारी किया था जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। 

यात्रियों ने बताया कि वे बिहार से आए हैं, उन्हें नहीं पता था कि आज पंजाब बंद है अगर उन्हें पता होता तो वे यहां पर नहीं आते। वे सुबह 5 बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे छात्रों ने बताया कि वे लखनऊ से आए हैं। उन्हें मनाली घूमने जाना था। उनकी ट्रेन चंडीगढ़ की थी और वह कैंसिल हो गई। बस स्टैंड आकर देखा तो यहां पर बसें भी नहीं चल रही है। अब देखते हैं आगे क्या होगा।

वहीं इस बारे में जब अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज विजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज पंजाब बंद के चलते बसों की आवाजाही बंद है। दिल्ली पानीपत से आने वाली यात्रियों को अंबाला बस स्टैंड पर ही उतारा जा रहा है। यात्रियों के बंदोबस्त के लिए अंबाला छावनी में रेन बसेरा है, अगर इन्हें जरूरत पड़ती है तो इन्हें वहां रूकवा दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!