'गौसेवा आयोग का बजट बढ़ाकर किया 500 करोड़ रुपये', नूंह में बड़ौली ने बीजेपी को बताया सनातन के लिए प्रतिबद्ध

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Mar, 2025 09:55 PM

budget of gauseva aayog increased to rs 500 crore  baroli in nuh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ सेवा को प्राथमिकता दी है। गौमाता की सुरक्षा के लिए प्रदेश में गोशालाएं और नंदीशालाओं का निर्माण कराया गया है।

नुंह (अनिल मोहनिया) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ सेवा को प्राथमिकता दी है। गौमाता की सुरक्षा के लिए प्रदेश में गोशालाएं और नंदीशालाओं का निर्माण कराया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मेवात में वीर भगत सिंह गौशाला पहुंचे और वार्षिक महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर बड़ौली ने कांग्रेस व अन्य पार्टियों से आए लगभग 20 लोगों को भाजपा में शामिल कराया।

बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार गौसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में हरियाणा गौ सेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था। जिसे भाजपा ने बढ़ाकर 510 करोड़ रुपये कर दिया। बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 74 हजार गोवंश थे। लेकिन इस समय प्रदेश में 683 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें लगभग 4 लाख 50 हजार बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण हो रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!