BKU चढ़ूनी में दरार, युवा विंग अध्यक्ष ने गुरनाम सिंह पर 20 करोड़ लेकर INLD को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

Edited By Saurabh Pal, Updated: 06 May, 2024 08:53 PM

bku chaduni leader virendra makes serious allegations against gurnam singh

हरियाणा में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे राजनीतिक दलों में तो नेताओं की आवाजाही आम बात हो गई है, लेकिन अब तो सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप में भी दरार साफ...

सोनीपत (सन्नी मलिक): हरियाणा में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे राजनीतिक दलों में तो नेताओं की आवाजाही आम बात हो गई है, लेकिन अब तो सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप में भी दरार साफ देखने को मिल रही है। जैसे ही गुरनाम सिंह चढूनी ने अभय सिंह चौटाला का साथ देने का ऐलान किया वैसे ही गुरनाम सिंह चढूनी के सोनीपत युवा विंग के पदाधिकारियों ने एक साथ संगठन छोड़ने का ऐलान कर डाला। इसके साथ ही किसानों ने गुरनाम चढ़ूनी पर बड़ा आरोप लगाया है।  

दरअसल किसान आंदोलन के दौरान अभय सिंह चौटाला ने किसानों के समर्थन में विधानसभा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में उन्हें ऐलानाबाद से बड़ी मुश्किल से जीत हांसिल हुई थी, लेकिन जैसे ही लोकसभा चुनाव घोषित हुए तो उन्होंने कुरुक्षेत्र से अपनी दावेदारी सांसद के लिए भर दी। वहीं किसानों के समर्थन में आवाज उठाने वाले अभय को किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कुरुक्षेत्र में समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप के ही नेताओं में नाराजगी है और चढ़ूनी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।  सोनीपत में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के युवा विंग के पदाधिकारियों ने एक साथ इस संगठन को अलविदा कह दिया। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने कहा भजाप के इशारे पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अभय को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी बीजेपी के इशारे पर अभय सिंह चौटाला का साथ 20 करोड़ रुपए लेकर दे रहे हैं, ताकि कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके।

वीरेंद्र पहल ने आगे बताया कि जब कांग्रेस की टिकट फाइनल नहीं हुई थी, तब गुरनाम सिंह चढूनी ने आपने पदाधिकारियों को भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने भेजा था। जिसमे मैं भी शामिल था और उन्होंने उस मुलाकात में करनाल से लोकसभा से उसे उम्मीदवार बनाने की बात कही थी, लेकिन हुड्डा ने उसे नकार दिया। जिसके बाद सभी ने इसका विरोध किया था और अब वही बीजेपी के इशारे पर अभय सिंह चौटाला का समर्थन कर रहे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल से विधानसभा में चार सीट लेने का समझौता हुआ है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!