Edited By Mohammad Kumail, Updated: 17 May, 2023 05:01 PM

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बीच हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को हरियाणा महा जनसंपर्क अभियान का प्रभारी बनाया गया है...
यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बीच हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को हरियाणा महा जनसंपर्क अभियान का प्रभारी बनाया गया है। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। लोकसभा स्तर पर, विधानसभा स्तर पर, जिला स्तर पर, बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी 22 जिलों में बैठकें की जाएंगी।
20 जून तक होंगी रैलियां
वहीं उन्होंने बताया कि 18 साल बाद आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक यमुनानगर में हुई है। केंद्र के 9 साल पूरे होने को लेकर इस बैठक में आज चर्चा की है। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत 10 की 10 लोकसभा में रैली होगी। एक जून से 20 जून तक ये रैलियां आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रदेश में दो बड़ी रैलियां भी होंगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री उसमें शिरकत कर सकते हैं। किस प्रकार के कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान में होंगे। उसी को लेकर आज विस्तार से चर्चा की जा रही है।
भारत का नाम आज दुनिया में बढ़ा है
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के शासनकाल में भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर है जो कभी 11 नंबर पर हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि चाहे अर्थव्यवस्था की बात हो, देश की आंतरिक सुरक्षा की बात हो, हर लिहाज से हम आगे बढ़ रहे हैं। जहां आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है तो वहीं आम आदमी का बेस भी मजबूत हुआ है। आज हम सेना के लिए हथियार बना रहे हैं, उनका निर्माण यहां पर किया जा रहा है। हर अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले उस पर काम किया जा रहा है। यह बदलता हुआ भारत है। हमने कहा था 370 हटाएंगे हटा दी, राम जन्मभूमि पर काम चल रहा है, जनवरी में उद्घाटन हो जाएगा। जितने भी हमारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं सब का पुनरुद्धार किया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें भुला दिया गया था, उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। आज 60 देशों में सीधा पासपोर्ट के जरिए जा सकते हैं। भारत का नाम आज दुनिया में बढ़ा है।
हर वर्ग के बीच में जाएंगे BJP कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि इन सब बातों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे, हर वर्ग के बीच में जाएंगे। अगर कोई समस्या है उसका समाधान भी किया जाएगा। किस प्रकार से कार्यक्रम होंगे उसी को लेकर आज विस्तार से चर्चा की जा रही है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत हम हर वर्ग से मिलेंगे। अब देखना होगा बीजेपी का यह महा जनसंपर्क अभियान 2024 के लिए कितना फायदेमंद होता है।
फिलहाल आज की बैठक में जो कयास लगाए जा रहे थे वह बिल्कुल सही नजर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी मीडिया से बातचीत कर साफ कर दिया कि 9 साल केंद्र के पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विस्तार से चर्चा की जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)