BJP प्रदेशध्यक्ष आज से प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में करेंगे संगठनात्मक प्रवास, कैथल से होगी शुरुआत

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 11 May, 2023 09:21 PM

bjp state president will organize an organizational stay in all 90 assemblies

शहर के कपिल कमल में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट वेदपाल और जिला प्रभारी वेदफुल्ला का कार्यालय में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और 2 दिन के हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के...

कैथल (जयपाल) : शहर के कपिल कमल में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट वेदपाल और जिला प्रभारी वेदफुल्ला का कार्यालय में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और 2 दिन के हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के प्रवास दौरे की प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी के बारे में बताया।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ 2 दिन के संगठनात्मक प्रवास दौरे पर रहेंगे। आगामी 14 तारीख को भी प्रदेश स्तर की संगठनात्मक बैठक कैथल में ही रहेगी लगभग 3 दिन का प्रवास पर हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ रहेंगे। योजना के अनुसार हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव किसी न किसी जिले में जाएंगे और संगठनात्मक रूप से 22 जिलों में यह प्रवास रहेगा। बता दें कि 12 तारीख को पहले दिन के प्रवास दौरे का पहला कार्यक्रम सुबह गुहला विधानसभा में होगा वही दोपहर के बाद कैथल विधानसभा में वही 13 तारीख को पुंडरी और कलायत में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए प्रवास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष 1 विधानसभा में लगभग 4 से 5 घंटे प्रवास पर रहेंगे।

प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्या रहेगा खास

प्रवास कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग बैठक रखी गई है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को तीव्र गति से आगे बढ़ाना और इसे गति देने के लिए 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी चुनावों को भाजपा संजीदगी से लेती है छोटा चुनाव हो चाहे वह बड़ा चुनाव हो बीते दिनों हरियाणा प्रदेश में नगर पालिका के चुनाव हुए थे, जिनमें 14 नगर परिषद में से हमने 10 जीते थे 3-4 बाद में भाजपा में आकर शामिल हो गए। आज पूरे 14 ही भाजपा के खाते में पालिका आ चुकी है। इसी कड़ी में पन्ना प्रमुख और त्रिदेव शक्ति केंद्र प्रमुख व सह-प्रमुख इसकी पूरी व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी कर रही है। हमारे त्रिदेव प्रत्येक बूथ पर गठित हैं और हरियाणा प्रदेश के 8 जिलों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं। हम चुनाव से पहले पार्टी संगठन को इतना मजबूत कर देते हैं कि पार्टी उम्मीदवार किसे ही बनाए वह गौण हो जाता है और संगठन की एकता व मजबूती की जीत होती है। हरियाणा भाजपा के प्रदेशध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इसी कड़ी में सबसे पहले जिले कैथल को चुना जिसमें वह 2 दिन के प्रवास पर रहेंगे।

आखिर प्रवास कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा क्या दे रही है संदेश ?

बता दें कि प्रवास कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा अपने संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए खामियां और उपलब्धियों पर चर्चा करेगी। जहां पर खामियां दिखेगी वहां पर सुधार और मजबूती की नजर से काम करेगी। वहीं उपलब्धियों का किस प्रकार से बखान और विस्तार होगा इसके गुरूमंत्र हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को देते नजर आएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!