टोहाना में BJP की बड़ी रैली, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 580 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 23 Jan, 2023 07:23 PM

bjp s big rally in tohana cm gifted development works worth rs 580 crore

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र को 580 करोड़ और फतेहाबाद को 278 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी।

टोहाना(सुशील) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना के रसूलपुर और जाखल क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की है। इसी के साथ टोहाना विधानसभा क्षेत्र को 580 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी सीएम मनोहर लाल ने दी है। वहीं फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए भी 278 करोड़ रुपए की लागत वाली 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है।

 

PunjabKesari

 

उपमुुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री भी कार्यक्रम में रहे मौजूद


मनोहर लाल सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा गांव बिढ़ाई खेड़ा, टोहाना में आयोजित मधुर मिलन समारोह व प्रगति रैली के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सरपंचों, पार्षदों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व विकास एवं पंचायत मंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण आंचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांव, खण्ड और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए, पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद इन खेलों का आयोजन करवाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 12 प्रकार के खेल होंगे।

 

PunjabKesari

 

हरियाणा एक हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए हो रहे विकास कार्य : सीएम


सीएम मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि टोहाना वासियों को आज कुल 580 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इनमें से  278 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय, टोहाना को शहर की सीमा से बाहर स्थापित करने की घोषणा करते हुऐ कहा कि जहां कहीं भी 15-20 एकड़ जमीन उपलब्ध होगी, वहां कॉलेज स्थापित किया जाएगा। मनोहर लाल ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन करते हुए कहा कि आज उनके व उनके जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत आज हम आजाद देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ हमने लोगों के सामाजिक व आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरियाणा एक हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए कई कार्य किए हैं।

 

PunjabKesari
 


टोहाना को मिली करोड़ो रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात


विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आज भाजपा-जजपा एक सांझा विजन वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में टोहाना के साथ भेदभाव होता रहा। यह नहरों की नगरी व देशभक्तों की धरती है। आज इस क्षेत्र में राजनीति में बदलाव आया है। यहां के लोग राजनीति में बदलाव लाए है और इसके लिए वे बधाई के पात्र है। विकास एवं पंचायत मंत्री ने आज टोहाना को बड़ी सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। अब गांवों का विकास गलियों व नालियों के निर्माण का ही नहीं रहा है। सरकार द्वारा गांवों के चहुंमुखी विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, ग्रे वाटर मैनेजमेंट, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक जिम जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         




 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!