बीजेपी का बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा एक जुमला है: रजनीश जैन

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 21 Jul, 2023 08:26 PM

bjp s beti bachao beti padhao slogan is a jumla rajneesh jain

आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार महिला विरोधी सरकार है। भाजपा का बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा एक जुमला है। देश के हर कोने में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा...

कुरुक्षेत्र(रणदीप): आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार महिला विरोधी सरकार है। भाजपा का बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा एक जुमला है। देश के हर कोने में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। साथ ही कानून व्यवस्था भी चरमरा चुकी है।  

बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं: रजनीश जैन

बता दें कि कुरुक्षेत्र में आप के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण देती और हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह पर घिनौने आरोप के बावजूद भी मंत्री पद पर बरकरार रखा गया है।

मणिपुर के सीएम को पानी में डूब मरना चाहिए: जैन

उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना से देश की हर महिला के चेहरे पर पीड़ा है। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया। यह कितने शर्म की बात है कि वहां के मुख्यमंत्री बयान देते हैं कि ढाई महीने में इस तरह की घटनाएं पता नहीं कितनी हो चुकी हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अब देश और प्रदेश के लोगों को ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जिसमें महिलाओं समेत कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।  

                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!