अभी भी संशय बरकरार, आज जारी नहीं होगी BJP उम्मीदवारों की सूची..प्रदेशाध्यक्ष बड़ोली ने किया स्पष्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Aug, 2024 12:43 PM

bjp candidates list will not released today

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली का बयान सामने आया है। आज उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं होगी। अभी एक से दो दिन और लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी बची हुई सीटों पर भी जल्द बैठक होगी। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली (कमल कंसल) : हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली का बयान सामने आया है। आज उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं होगी। अभी एक से दो दिन और लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी बची हुई सीटों पर भी जल्द बैठक होगी। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। 

हरियाणा में 2 गठबंधन 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दो गठबंधन हुए हैं। पहला गठबंधन इनेलो और बसपा के बीच हुआ। दूसरा गठबंधन JJP और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी के बीच हुआ है। इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा अकेले ही सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी भी पहली बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। आप ने पिछली बार 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कहीं जीत नहीं पाई थी। लोकसभा में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर कुरूक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन यहां उनकी हार हुई थी।

1 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी हैं। 5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 12 सितंबर को नाम दाखिल करने की अंतिम तारीख है। नामांकन-पत्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। 16 सितंबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!