ज्ञानचंद गुप्ता की नामांकन पदयात्रा सभा में कांग्रेस पर गरजे बिप्लब देब, बोले- कांग्रेस अराजक पार्टी

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2024 05:59 PM

biplab deb lashed out at congress in gyanchand gupta s nomination march meeting

पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की नामांकन पदयात्रा में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में भेजने के लिए घोटालेबाजों और भूमाफियाओं को टिकट दी है

चंडीगढ़(धरणी): पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की नामांकन पदयात्रा में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में भेजने के लिए घोटालेबाजों और भूमाफियाओं को टिकट दी है। कांग्रेस अराजक पार्टी है और ऐसी पार्टी से हरियाणा को बचाना है। यहां श्री देब ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव है और राहुल बाबा अमेरिका में बैठकर देश का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सिख समाज को अमेरिका में बदनाम किया है। 

बिप्लब देब ने कहा कि मैं राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं और देश में आरक्षण को भाजपा से खतरा बताकर अफवाह फैलाते हैं। बिप्लब देब ने कहा राहुल गांधी का दोहरा चेहरा है, इसलिए जनता को समझना होगा कि सत्ता के लिए कांग्रेस और उसके लीडर कुछ भी कह सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं। 

बिप्लब देब ने मंच से ज्ञानचंद गुप्ता की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ज्ञानचंद गुप्ता ने स्पीकर के नाते बेहतरीन कार्य किया है। पचंकूला की जनता ज्ञानचंद गुप्ता को फिर से जीताकर पंचकूला के विकास के लिए विधानसभा में भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, विपक्ष की पार्टियों से हमें सावधान रहना है।  चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर गुटबाजी चरम पर है। भाजपा ने तो 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, लेकिन कांग्रेस दो बार में 41 पार भी नहीं हो पाई है। कांग्रेस नेताओं का चरित्र देखिए कि लिस्ट में नाम नहीं आया फिर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने उम्मीदवार का नामांकन करा रहे हैं। व्यक्तिवाद के चलते कांग्रेस पार्टी अपनी लिस्ट जारी नहीं कर पा रही है। 

]
बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश और किसान तथा जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए बिप्लब देब ने कहा कि आप लोग एकजुट होकर भाजपा को चुनाव जिताने काकाम करें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि देश बचेगा तो आप लोगों का घर बचेगा। कांग्रेस तो हरियाणा को ही बेचकर खा जाएगी।  बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस ने सुरेंद्र पंवार जैसे ऐसे व्यक्ति को टिकट दी है जो धोखाधड़ी, जमीन लूटने, माईनिंग घोटाला और चोरी के मामले में जेल में बंद है। कांग्रेस की पहली ही लिस्ट में घोटालेबाजों का नाम है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए बिप्लब देब ने कहा कि हुड्डा साहब ने खुद को बचाने के लिए राव दान सिंह जिनके उपर हजारों करोड़ों के घोटालों का आरोप है और ईडी की कार्रवाई तक हो चुकी है टिकट देनी पड़ी। इतना ही नहीं खुद को बचाने के लिए हुड्डा साहब ने धर्मसिंह छोक्कर को भी टिकट दी ताकि ये लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम ना लें। 

बिप्लब देब ने कहा कि घोटालेबाजों, भूमाफियाओं से हरियाणा की रक्षा करने के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक-एक उम्मीदवार को जिताकर विधानसभा भेजना है। भाजपा ने 2014 में हरियाणा को सशक्त और शक्तिशाली बनाने का जो संकल्प लिया है उसे हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस का ट्रेलर देख लिया है, इसलिए कांग्रेस के सफाये के लिए भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने का काम करें।

 

हरियाणा में चार-चार कांग्रेस है, कौन सी कांग्रेस का कौन उम्मीदवार होगा यह अभी भी तय नहीं हुआ : गुप्ता 


पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने भाजपा से एक बार फिर टिकट देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मैने 10 साल पंचकूला की जनता की सेवा की है। पंचकूला को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाया है। श्री गुप्ता ने कहा कि मेरा लक्ष्य ही पंचकूला का विकास है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चार-चार कांग्रेस है। कौन सी कांग्रेस का कौन उम्मीदवार मैदान में आएगा यह तय भी तय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि गुटों में बंटी कांग्रेस एक भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस, दूसरी सूरजेवाला, तीसरी सैलजा और चौथी कांग्रेस कैप्टन अजय यादव की है। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव किए 10 साल हरियाणा का समान रूप से विकास कराया है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सज्जनता और कार्यशैली से हरियाणा का हरेक नागरिक प्रसन्नचित है। हरियाणा सहित पंचकूला के लोगों ने तय कर लिया है कि तीसरी बार प्रदेश की तरक्की और युवाओं की मजबूती, किसानों की खुशहाली, गरीबों और महिलाओं की समृद्धि व सशक्तिकरण के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला प्रवासी प्रभारी वीरेंद्र चौहान, विधानसभा प्रवासी प्रभारी सुभाष शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, विधानसभा संयोजक हरेद्र मलिक, विधानसभा प्रभारी धर्मपाल राणा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, वरिष्ठ नेता संजय टंडन, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, शिवालिक बोर्ड वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल सेठ सहित पंचकूला विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों लोग उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!