करनाल पुलिस के हाथ लगा बाइक चोरी गिरोह, 9 मोटरसाइकिल भी हुई बरामद

Edited By Vivek Rai, Updated: 18 Jun, 2022 05:00 PM

bike theft gang caught by karnal police 9 motorcycle also recovered

रियाण के करनाल में एन्टी ऑटो थेफ़्ट की टीम ने दो बाइक गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 4 आरोपी दो अलग-अलग गिरोह से जुडे हुए हैं। पुलिस ने युवकों के कब्जे से 9 बाइक भी बरामद की है। आरोपी युवक पहले भी लूट और मारपीट जैसे मामलों...

करनाल: हरियाण के करनाल में एन्टी ऑटो थेफ़्ट की टीम ने दो बाइक गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 4 आरोपी दो अलग-अलग गिरोह से जुडे हुए हैं। पुलिस ने युवकों के कब्जे से 9 बाइक भी बरामद की है। आरोपी युवक पहले भी लूट और मारपीट जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल इन चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

बाइक चोरी कर नशे की लत पूरी करते थे आरोपी

गिरफ्तार किए गए युवकों में 2 की पहचान तरावडी के रहने वाले अजय और सावन के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और दोनों को तरावड़ी के पास ही गिरफ्तार किया है। दोनों भाई नशे के आदि हैं और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। वहीं तीसरा आरोपी कुरुक्षेत्र के उमरी का और चौथा आरोपी तरावड़ी का रहने वाला है। ये दोनों आरोपी अलग अलग गैंग के लिए काम करते थे। इनमें से एक को नीलोखेड़ी और एक को करनाल से गिरफ्तार किया है। इन पर भी पहले लूट और मारपीट के कई मामले दर्ज है। ये दोनो युवक भी पहले जेल जा चुके हैं। चारों आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल मिलाकर 9 बाइक बरामद की गई है। बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके इन चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!