हरियाणा के राजनीतिक ‘रण’ में उतरेंगे सभी दलों के दिग्गज, Pm Modi और शाह समेत सोनिया और केजरीवाल भरेंगे हुंकार

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2024 03:30 PM

bigwigs of all parties will enter the political  battle  of haryana

हरियाणा के राजनीतिक दंगल में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सियासी गतिविधियां भी बढ़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाभारत के रण स्थल कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा कर इसकी शुरूआत की जा चुकी है

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के राजनीतिक दंगल में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सियासी गतिविधियां भी बढ़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाभारत के रण स्थल कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा कर इसकी शुरूआत की जा चुकी है। बीजेपी के अलावा कांग्रेस, आप, इनेलो, बसपा और अन्य दलों ने भी अपने दिग्गजों की रैलियों का रोडमैप तैयार कर लिया है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जा चुकी है। इनमें सभी ने अपने दिग्गजों को शामिल किया है।

मोदी करेंगे 2 और रैलियां
कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आने वाले दिनों में हरियाणा में 2 और चुनावी जनसभाएं होंगी। कुरुक्षेत्र के बाद अब 26 सितंबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री की दूसरी चुनावी जनसभा होगी। हालांकि तीसरी रैली के लिए अभी दिन और स्थान तय नहीं हो पाया है। मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को भिवानी के लोहारू में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नीतिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत कईं अन्य केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी प्रचार करते नजर आएंगे। बता दें कि बीजेपी की ओर से हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।


सोनिया गांधी के अलावा राहुल-प्रियंका भी करेंगे रैली
कांग्रेस की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावरिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत हरियाणा कांग्रेस के तमाम दिग्गज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से जल्द ही इनकी रैलियों की तारीख और स्थान तय किए जाएंगे।


AAP के लिए केजरीवाल भरेंगे हुंकार
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर पहली बार अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी भी अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। बीजेपी और कांग्रेस की तरह से आप ने भी अपने 40 स्टार प्रचारक नेताओं की लिस्ट जारी की है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, राघव चड्डा, आतिशि, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राखी बिडलान, अमन अरोड़ा हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि आप की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही हरियाणा में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया था। 

मायावती करेंगी इनेलो-बसपा गठबंधन का प्रचार
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी हरियाणा के चुनावी रण में नजर आएंगी। मायावती 25 सितंबर को उचाना में चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम से इसकी शुरूआत करेंगी। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला भी उस दौरान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अन्य दलों के नेता भी अलग-अलग स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते नजर आएंगे। यानि आने वाले दिनों में हरियाणा में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर होंगी।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!