Farmers के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मोबाइल ऐप से करें खाद की डिजिटल बुकिंग, नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतारें

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2026 02:26 PM

big news for farmers now book fertilizers digitally using the mobile app

किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब किसान उर्वरक खरीदने से पहले उसकी डिजिटल बुकिंग

हरियाणा डेस्क:   किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब किसान उर्वरक खरीदने से पहले उसकी डिजिटल बुकिंग कर सकेंगे। सरकार ने इस नई व्यवस्था के पायलट प्रोजेक्ट के लिए महेंद्रगढ़ और कैथल जिलों का चयन किया है। 

सफल परीक्षण के बाद इसे प्रदेश के अन्य जिलों में लागू करने पर विचार किया जाएगा। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। उद्देश्य किसानों को खाद की उपलब्धता की पहले से जानकारी देना, अनावश्यक भागदौड़ कम करना और उर्वरकों की मांग के आधार पर आपूर्ति की वैज्ञानिक योजना तैयार करना है।

नई व्यवस्था में किसान मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी उर्वरक की अग्रिम जानकारी देंगे। बुकिंग स्वीकृत होने के बाद क्यूआर कोड या टोकन के माध्यम से निर्धारित केंद्र से उर्वरक प्राप्त किया जा सकेगा 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!