सीवरेज की सफाई करने उतरे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, मीथेन गैस चढ़ने से 4 की मौत
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 05 Oct, 2022 04:15 PM

फिलहाल ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिवार वालों ने ठेकेदार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
फरीदाबाद(पूजा शर्मा): सेक्टर 16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की सीवर लाइन की सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ महेंद्र ने इसकी पुष्टि की है।
ठेकेदार के खिलाफ लग रहे लापरवाही के आरोप
जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के ही सीवर लाइन में उतार दिया गया था। काम करने के दौरान सीवर में मीथेन गैस चढ़ने से चार लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ महेंद्र पवार ने बताया कि हर साल सीवर की सफाई कराने के लिए ठेका दिया जाता है। यह घटना सामने आने के बाद उन्होंने लापरवाह ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए कार्रवाई भी की है। फिलहाल ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिवार वालों ने ठेकेदार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। परिजनों ने ठेकेदार से मृतकों को मुआवजा देने की मांग की है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

LPG की किल्लत और 'आसमान' छूते दाम: सड़कों पर उतरीं महिलाएं, गैस सिलेंडर के साथ अनोखा प्रदर्शन

हांसी पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', नशा तस्करों की स्कॉर्पियो जब्त, 65 किलो गांजे के साथ 4 लोग गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर डराकर किशोरी से ऐंठा 6 तोला सोना, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

नूंह एक्सप्रेसवे पर हादसा: पंक्चर खड़ी कार में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दम्पति की मौत... 4...

Panipat : तेज रफ्तार बस बनी मौत का कारण, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मातम

पॉश सेक्टर के घर में लगी आग, 4 को किया रेस्क्यू

कोटक महिंद्रा बैंक घोटाला: रिलेशनशिप मैनेजर राघव 4 दिन के रिमांड पर, उगले कई राज

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार: हरियाणा में 607 ठिकानों पर छापेमारी, 17 गिरफ्तार और 1363 सिलिंडर जब्त

सावधान हरियाणावासियों... 3–4 अप्रैल को बारिश और आंधी का डबल अटैक, चिंता में किसान

स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर HC की सख्ती, गुरुग्राम में इंफ्रास्ट्रक्चर संकट को देखते हुए हरियाणा...