Hayana Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब बरसेंगे बादल

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Sep, 2024 07:37 AM

big about the weather in haryana know when it will rain

हरियाणा में 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला,...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं।

PunjabKesari

बारिश नहीं होने से बढ़ा 2.5 डिग्री पारा

हरियाणा में 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी 2 जिलों रोहतक और सिरसा में रिकॉर्ड की गई है। यहां का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सूबे के भिवानी जिले में सबसे कम पारा रिकॉर्ड किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 31.1 दर्ज किया गया है। सिरसा और रोहतक के अलावा अंबाला, करनाल जिले ऐसे रहे, जहां दिन का तापमान में 35 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया।

मानसून की अभी वापसी नहीं

हरियाणा में अभी मानसून की वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!