IPS Puran Kumar Suicide मामले की हो निष्पक्ष जांच... भूपेंद्र हुड्डा बोले- वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का सुसाइड अत्यंत दुखद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Oct, 2025 03:42 PM

bhupinder hooda demands fair investigation into ips puran kumar suicide case

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर गलत प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

डेस्कः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर गलत प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। ऐसे समय में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आत्महत्या करना अत्यंत दुखद है। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यदि पुलिस के इतने बड़े अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की स्थिति का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपनी कोठी में सर्विस गन से सिर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उनकी उनकी IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार CM नायब सैनी के साथ जापान के ऑफिशियल दौरे पर थीं। वह आज दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे दिल्ली से फ्लाइट लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगी। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।  

9 अक्टूबर को हरियाणा के CM नायब सैनी सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार से मिलने पहुंच गए हैं। वह बुधवार शाम को ही जापान दौरे से लौटे थे और अब चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से निकलकर सेक्टर-24 में IG की पत्नी अमनीत कुमार से मिल रहे हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!