Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Sep, 2025 07:34 PM

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगातार दूसरे दिन महम और कलानौर विधानसभा क्षेत्रों के जलभराव से प्रभावित इलाकों का ट्रैक्टर चलाकर दौरा किया।
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगातार दूसरे दिन महम और कलानौर विधानसभा क्षेत्रों के जलभराव से प्रभावित इलाकों का ट्रैक्टर चलाकर दौरा किया। उन्होंने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते बाढ़ और जलभराव की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। लोगों को तुरंत राहत और मुआवज़े की आवश्यकता है, लेकिन सरकार ने एक बार फिर स्पेशल गिरदावरी करवाने की बजाय जनता को पोर्टल के भरोसे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा, "पिछले कई वर्षों से सरकार मुआवज़ा देने की बजाय सिर्फ पोर्टल-पोर्टल का खेल खेल रही है। इस व्यवस्था के चलते 90 प्रतिशत आपदा पीड़ितों को मुआवज़ा नहीं मिल पाता। जिन कुछ किसानों को मुआवज़ा मिलता भी है, उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ता है।"
हुड्डा ने मांग की कि पोर्टल की जटिलताओं को छोड़कर सीधे किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और जलभराव को देखते हुए आगामी फसल की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। ऐसे में किसानों को कम से कम ₹60,000 से ₹70,000 प्रति एकड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)