बरोदा को रास नहीं आया महिला सशक्तिकरण, आज तक कोई महिला नहीं बनी विधायक

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2020 09:59 AM

baroda by election baroda did not like women empowerment

चर्चा में बरोदा उपचुनाव हैं तो जाहिर है यहां के राजनीतिक इतिहास का जिक्र होगा। हैरानी की बात है कि महिला सशक्तिकरण बरोदा में आकर हमेशा रुक जाता है। यहां के मतदाताओं ने कभी महिला को विधायक नहीं चुना।

सोनीपत(संजीव): चर्चा में बरोदा उपचुनाव हैं तो जाहिर है यहां के राजनीतिक इतिहास का जिक्र होगा। हैरानी की बात है कि महिला सशक्तिकरण बरोदा में आकर हमेशा रुक जाता है। यहां के मतदाताओं ने कभी महिला को विधायक नहीं चुना। अब तक यहां से चुने गए सभी 13 विधायक पुरुष हैं। ऐसा नहीं है कि यहां महिलाएं जागरूक नहीं हैं। महिलाओं के जागरूक होने का प्रमाण यहां लगातार महिलाओं में मतदान प्रतिशत में हो रहा इजाफा है। इन सबके बावजूद हरियाणा की परम्परा के अनुसार यहां भी महिलाओं के हाथ में कमान देने से मतदता सकुचाते रहे हैं।

बता दें कि वहीं, 54 गांवों वाले बरोदा हलके से कभी भी कोई महिला प्रत्याशी नहीं जीती है। यहां लगभग आधे मतदाता जाट हैं जबकि शेष अन्य जातियों से संबंधित हैं। यही कारण है कि यहां ज्यादातर जाट विधायक ही चुना गया है। हरियाणा विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत इतना बेहतर नहीं है। विधानसभा में इस समय 9 महिलाएं विधायक हैं जिनमें से 5 कांग्रेस की हैं जबकि 3 भाजपा की व एकमात्र महिला विधायक जजपा की नैना चौटाला हैं। वहीं, 2014 की विधानसभा में अब तक सबसे ज्यादा 13 महिलाएं विधायक चुनी गई थीं। 2009 में 9, 2005 में 11 व 2000 में 4 महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा में पहुंची थीं।
 
मतदान में लगातार आगे बढ़ रही है आधी आबादी
वोट डालने के मामले में सोनीपत जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं के विपरीत बरोदा क्षेत्र की महिलाएं इक्कीस ही साबित हुई हैं। पिछले 4 चुनावों में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब बरोदा की महिला शक्ति का मतदान प्रतिशत जिले की महिलाओं के प्रतिशत से कम रहा हो। 2014 के लोकसभा चुनावों में जिले की 67.88 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, जबकि बरोदा की 67.21 प्रतिशत महिलाओं ने।

सिर्फ पिछले चुनाव को छोड़ दें तो अन्य 3 चुनावों में बरोदा की महिला शक्ति आगे ही रही है। 2014 के ही विधानसभा चुनावों में पूरे जिले में 73.67 फीसदी महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, जबकि बरोदा में महिलाओं का मत प्रतिशत 74.39 प्रतिशत रहा था। इसी तरह लोकसभा 2019 के चुनावों में जिले और बरोदा की महिलाओं का मत प्रतिशत 70.16 और 73.05 प्रतिशत रहा था। इसी तरह 2019 विधानसभा चुनावों के दौरान भी बरोदा की महिला मतदाताओं में से 69.63 प्रतिशत ने मतों का प्रयोग किया था, जबकि जिले की महिला मतदाताओं का प्रतिशत केवल 65.75 प्रतिशत रहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!