सत्संग समागम में गई थीं आंगनवाड़ी महिला वर्कर, वापस घर लौटने पर देखा तो रह गई दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jan, 2026 01:08 PM

house of an anganwadi woman worker in tohana was burgled

टोहाना शहर में आंगनवाड़ी महिला वर्कर के आजाद नगर स्थित मकान से लाखों की जवेलरी और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर में आंगनवाड़ी महिला वर्कर के आजाद नगर स्थित मकान से लाखों की जवेलरी और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ममता रानी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह अपने घर को बंद कर शहर थाना के पास निरंकारी सत्संग समागम में गई थीं। जब वह शाम 5:30 बजे वापस लौटीं, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोस के बच्चों की मदद से गेट खुलवाने पर उन्होंने देखा कि रसोई का रोशन दान टूटा हुआ था और घर में सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने अलमारी से 6 तोले सोने के जेवरात चुराए, जिनमें एक चेन, एक लॉकेट, दो जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठी, एक जोड़ी बाली और एक नाक का कोका शामिल है। इसके अतिरिक्त 30 तोले चांदी की ज्वेलरी भी चोरी हुई, जिसमें आठ जोड़ी पाजेब और 10 चांदी के सिक्के थे। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ममता रानी के पति टेक चंद के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!