बेकरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या, रेलवे फाटक पर कार में पड़ा मिला शव

Edited By kamal, Updated: 08 Apr, 2019 09:20 PM

bakery trader shot dead found dead in car in railway gate

पलवल दिघौट रेलवे फाटक के समीप बेकरी व्यापारी की रविवार की रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव...

पलवल (दिनेश कुमार): पलवल दिघौट रेलवे फाटक के समीप बेकरी व्यापारी की रविवार की रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव सोमवार सुबह दीघोट-औरंगाबाद-मीतरौल रोड पर रेलवे फाटक के समीप वैगनार कार में मिला। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की दीघौट रेलवे फाटक के समीप वैगनार कार में एक युवक मृत अवस्था में पडा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने जांच की। मृतक के छोटे भाई अजीत सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके भाई खुशहाल अपनी लडकी की चार्बी बेकरी का सामान सप्लाई के लिए रविवार को घर से 11 बजे निकला था।

जाने से पहले उन्होंने घर से 65 हजार रुपये मंगवाए। जाते समय उनके फोन पर कॉल आई और उसके बाद चले गए। उन्हें केंप में भी एक व्यक्ति से एक लाख रुपये लेने थे। शिकायत में कहा कि रात के समय वह असावटी में सप्लाई के लिए गए। उनसे रात के समय बात हुई लेकिन फिर फोन बंद हो गया। रात भर उनका फोन मिलाते रहे लेकिन बंद मिला। सोमवार सुबह साढे 9 बजे सूचना मिली की गांव दीघौट फाटक के समीप कार में एक शव पडा हुआ है।

मौके पर जाकर देखा तो मेरा भाई खुशहाल कार के अंदर मृत अवस्था में पडा हुआ था। खुशहाल की हत्या का राज उसके मोबाइल नंबरों पर आई कॉल से की जा सकती है। पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस बारे में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!