विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विवेकानन्द स्मारक और पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन किए

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Jan, 2026 06:39 PM

assembly speaker harvinder kalyan visited the vivekananda memorial and the padma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने केरल विधानसभा का भ्रमण करने के बाद कन्याकुमारी स्थित

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने केरल विधानसभा का भ्रमण करने के बाद कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद शिला पहुंच स्वामी विवेकानन्द स्मारक और तिरुअनन्तपुरम में स्थित सुप्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान वे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति के सम्मुख नतमस्तक हुए।

इस अवसर पर कल्याण ने कहा कि शिला स्मारक स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों और सिद्धांतों का स्मरण करवाता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने आत्म-विश्वास, निडरता, मानव सेवा, चरित्र निर्माण की जो शिक्षाएं दी वे आज भी प्रसांगिक हैं। कल्याण ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए खुद को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाएं।

 उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने हमें निडर होकर चुनौतियों का सामना करने की सीख दी है। स्वामी विवेकानन्द का मानना था कि दूसरों की सेवा करना ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है और मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि पद्मनाभस्वामी मंदिर हमारी आस्था के साथ-साथ भारत के गौरवशाली अतीत का भी स्मरण करवाता है। प्राचीन मंदिर का वास्तु व मान्यता अद्भुत है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों के कल्याण की भी कामना की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!