फतेहाबाद के स्कूल में हथियारबंद बदमाशों के घुसने पर तंवर ने सरकार को घेरा, बोले - हरियाणा में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 02 Dec, 2023 06:22 PM

tanwar surrounded the govt after armed miscreants entered school

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को फतेहाबाद जिले के रतिया के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7-8 हथियारबंद युवकों के घुसने को लेकर हरियाणा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया...

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को फतेहाबाद जिले के रतिया के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7-8 हथियारबंद युवकों के घुसने को लेकर हरियाणा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण है कि दिन दहाड़े 7-8 बदमाश स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर देते हैं। खट्टर सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में हमले के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। खट्टर सरकार के राज में स्कूल में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों के अलावा शिक्षक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ने का मुख्य कारण बेरोजगारी है। खट्टर सरकार ने प्रदेश में 25 लाख बेरोजगारों की फौज तैयार कर दी है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे की ओर जा रहा है, जिस कारण प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नशे पर लगाम लगाएंगे और युवाओं को रोजगार देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातर अपराध बढ़ रहा है। यदि हरियाणा को क्राइम प्रदेश कहें तो गलत नहीं होगा। एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां एक साल में अपराध के एक हजार केस दर्ज न हुए हों। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 2020 की तुलना में 2021 में 8047 केसों में वृद्धि हुई। 2020 में एक लाख तीन हजार 276 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2021 में एक लाख 12 हजार 677 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। एक साल में 1144 हत्याएं हुईं। यानी प्रदेश में रोजाना तीन से चार लोगों की हत्या हो रही हैं। पूरे देश में मर्डर रेट के मामले में हरियाणा दूसरे नंबर पर आता है, जबकि छोटा राज्य होने की वजह से यहां क्राइम रेट कम होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि एक साल में हरियाणा में दुष्कर्म के 1716 मामले सामने आए हैं। इसका मतलब प्रदेश में हर रोज दुष्कर्म की पांच वारदात हो रही हैं। इसी तरह एक साल में किडनैपिंग के 3724 केस सामने आए। यानी प्रदेश में रोजाना अपहरण के 10 मामले हो रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!