सरकार अगर जनता को सुरक्षा नहीं दे सकती तो गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं : अनुराग ढांडा

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 04 Aug, 2023 05:03 PM

anurag dhanda attacked on haryana government on nuh violence

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा टोहाना में कार्यकर्ता सुखविंद्र गिल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को मेवात हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया...

टोहाना (सुशील सिंग्ला) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा टोहाना में कार्यकर्ता सुखविंद्र गिल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को मेवात हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि 2024 में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुनियोजित तरीके से यह करवाया गया है। पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ने कहा कि गांव फतेहपुरी के होमगार्ड गुरसेव को दंगे वाली ऐसी जगह पर गलत तरीके से भेजा गया और जहां उसकी मौत हो जाती है और उसके बावजूद सरकार द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है।

अनुराग ने बताया कि परिवार के लोग असमंजस में हैं कि उन्हें किस तरीके से सुविधाओं का लाभ लेना है, क्योंकि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जाकर उन्हें जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इस दौरान ढांडा ने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि होमगार्ड गुरसेव को शहीद का दर्जा दें और परिवार को एक करोड़ रुपए की मदद दें। इस दौरान अनुराग ने कहा कि सरकार के पास मेवात हिंसा को लेकर पूरे इनपुट होने के बावजूद कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, जिससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा 2024 में राजनीतिक लाभ लेने के लिए सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक विवाद कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है वो उनके बहकावे में नहीं आएगी। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा न दे पाने के प्रश्न पर अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से बयान दिया गया है, जो की शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री प्रदेश की जनता को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनना चाहिए जो प्रदेश की जनता की सुरक्षा दे सके।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!