फरीदाबाद: शराब पीने से एक और युवक की मौत, पुलिस ने नहीं की अभी तक कोई कार्रवाई

Edited By Isha, Updated: 08 Nov, 2020 03:30 PM

another youth died in faridabad

हरियाणा के सोनीपत जिले में जहां जहरीली शराब ने कहर बरपा रखा है वहीं अब इसके तार फरीदाबाद से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि फरीदाबाद में सिलसिलेवार एक के बाद एक मौतों का आंक

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के सोनीपत जिले में जहां जहरीली शराब ने कहर बरपा रखा है वहीं अब इसके तार फरीदाबाद से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि फरीदाबाद में सिलसिलेवार एक के बाद एक मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।  देर रात छायंसा के रहने वाले एक युवक की जहरीली शराब पीने के चलते मौत हो गई वहीं अभी तक आंकड़े की बात करी जाए तो फरीदाबाद में जहरीली शराब पीने से 4 युवकों की मौत हो चुकी है जबकि दो लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि इतना कुछ हो जाने के बाद पुलिस विभाग और एक्साइज विभाग की अभी तक नींद नहीं खुली। एक के बाद एक जिस तरीके से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है वह पुलिस विभाग और एक्साइज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस तरीके से फरीदाबाद में चार युवकों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। अब पुलिस विभाग और एक्साइज  विभाग इस पर क्या बड़ी कार्रवाई कर पाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!