मोदी सरकार के लेबर सुधारों पर अनिल विज का बयान, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Nov, 2025 04:08 PM

anil vij targets congress on modi government labour reforms

मोदी सरकार द्वारा लेबर कोर्ट में किए गए बड़े सुधारों पर हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी देश की तरक्की के लिए लेबर और इंडस्ट्री के बीच संबंध बेहतर होना बेहद जरूरी है।

अंबाला (अमन कपूर) : मोदी सरकार द्वारा लेबर कोर्ट में किए गए बड़े सुधारों पर हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी देश की तरक्की के लिए लेबर और इंडस्ट्री के बीच संबंध बेहतर होना बेहद जरूरी है। विज ने बताया कि देश में कई श्रम कानून अत्यंत पुराने थे, जिन्हें अब बदलकर आधुनिक परिस्थितियों के अनुसार बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले के कानूनों में महिलाओं के नाइट ड्यूटी करने पर पाबंदी थी, जिसे अब कुछ शर्तों के साथ हटाया गया है। इसके साथ ही “इक्वल वर्क, इक्वल पे" का फार्मूला भी लागू किया गया है। मजदूरों को सैलरी, काम के समय और अन्य अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए केंद्र सरकार ने चार नए कानून पास किए हैं।

सरकार के नए कानूनों के तहत हर कर्मचारी चाहे वह इंडस्ट्री में काम करता हो या किसी दुकान में को अनिवार्य रूप से एम्प्लॉयमेंट लेटर दिया जाएगा। इस पर विज ने कहा कि एम्प्लॉयमेंट लेटर मिलना हर कर्मचारी का अधिकार है।

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में श्रमिकों के लिए क्या कार्य किए, तो अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बड़े-बड़े सेठों का साथ दिया है और कभी भी आम मजदूर या आम आदमी के हित में काम नहीं किया। विज ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी तस्वीरें उठाकर देख लो , उनके आस-पास सिर्फ उद्योगपति ही दिखाई देंगे, आम आदमी उनके पास जाने में भी हिचकिचाता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!