विज का तंज: गांधी परिवार से ही अध्यक्ष बनाना था तो इतने दिन नौटंकी क्यों की?

Edited By Shivam, Updated: 12 Aug, 2019 11:58 AM

anil vij commented on congress

सोनिया गांधी को दोबारा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर सोच ही नहीं सकती है तो इतने दिनों तक नौटंकी करने की क्या जरूरत थी? विज ने कहा कि राहुल,प्रियंका...

चंडीगढ़ (बंसल): सोनिया गांधी को दोबारा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर सोच ही नहीं सकती है तो इतने दिनों तक नौटंकी करने की क्या जरूरत थी? विज ने कहा कि राहुल,प्रियंका या सोनिया में से एक ने ही अध्यक्ष बनना था। राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने से मना कर दिया, प्रियंका ने मना कर दिया तो सोनिया को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया। विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बाकी तो कांग्रेस में कोई काबिल है ही नहीं तो सोनिया को ही बना दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!