कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है : अनिल विज

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 09 Aug, 2023 03:29 PM

anil vij attacked rahul gandhi for flying kiss in parliament

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अक्सर राहुल गांधी पर तंज कसते रहे हैं। राहुल गांधी पर अपने कटाक्ष करने में वे कभी पीछे नहीं रहते हैं। आज एकबार फिर विज ने राहुल पर तंज कसा है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने संसद के भीतर फ्लाइंग किस का...

डेस्क : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अक्सर राहुल गांधी पर तंज कसते रहे हैं। राहुल गांधी पर अपने कटाक्ष करने में वे कभी पीछे नहीं रहते हैं। आज एकबार फिर विज ने राहुल पर तंज कसा है। राहुल पर आरोप है कि उन्होंने संसद के भीतर फ्लाइंग किस का इशारा किया है। जिसको लेकर सत्ता पक्ष ने उनको घेरने का काम किया है। विज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कभी आंख मार कर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है।'

 

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है और संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इसी क्रम में आज संसद में राहुल गांधी बोल रहे थे। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा, मणिपुर सहित कई मुद्दों पर जिक्र किया। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर संसद में फ्लाइंग किस का इशारा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद हंगामा मच गया। बीजेपी की महिला सांसदों ने सीसीटीवी के आधार पर राहुल गांधी पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि कांग्रेस इस आरोप को निराधार बता रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!