2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा अमित शाह की सिरसा रैली- सुभाष बराला

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jun, 2023 05:43 PM

amit shah s sirsa rally 2024 lok sabha elections subhash barala

सिरसा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के माध्यम से सरकार का नौ साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच पेश किया जाएगा तथा आगे के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा जाएगा।

टोहाना (सुशील सिंगला) : सिरसा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के माध्यम से सरकार का नौ साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच पेश किया जाएगा तथा आगे के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा जाएगा। इसलिए इसे 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी कहा जा सकता है। यह बात हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने निवास पर कही। 

सुभाष बराला ने कहा कि विश्व के दूसरे लोकप्रिय नेता अमित शाह की रैली को लेकर सिरसा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 9 विधानसभा के कार्यकर्ताओं में जोश है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता के समक्ष हिसाब देने का वायदा उनकी सरकार ने किया था। इसलिए वर्तमान समय में भाजपा के शीर्ष नेता जनता के बीच केंद्र सरकार का हिसाब दे रहे है। 


आम आदमी पार्टी फिर से लाएगी भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली व पंजाब में सत्ता में आने से पहले भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा किया था, लेकिन सरकार के मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार के चलते जेल में बंद है। देश की जनता ऐसे लोगों को समझ चुकी है। उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी के आने के बाद भ्रष्टाचार चरम पर होगा जबकि भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करने में जुटी है। 


कांग्रेस में गुटबाजी हावी इसलिए संगठन भी नहीं बना पाई 

सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा तथा भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वयं को सीएम घोषित कर चुके है और अभी बहुत से सीएम आना बाकी है। कांग्रेस पार्टी अपनी गुटबाजी में फंसी हुई है इसलिए वह अपना संगठन भी नहीं बना पाई है। 


सरपंच चुने हुए जनप्रतिनिधि है: बराला

सरपंच द्वारा गृह मंत्री अमित शाह की रैली का विरोध करने के एलान पर बराला ने कहा कि भारत देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था होने के चलते हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरपंच जनता के चुने हुए प्रतिनिधि है तथा वे समझदार है। सरपंच कभी कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे ऐसा उनका विश्वास है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!