हरियाणा की छोरी का कमाल, दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम किया क्लियर, बधाई देने वालों का लगा तांता

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Mar, 2023 04:03 PM

amazing girl from haryana cleared the exam delhi judicial service

जिस बच्चे के लिए मां उसकी प्रेरणा हो वो बच्चा कैसे पीछे रह सकता है। वह बच्चा कैसे दुनिया में असफल हो सकता है, मां का आशीर्वाद और मां की प्रेरणा तो सबकी...

करनाल : जिस बच्चे के लिए मां उसकी प्रेरणा हो वो बच्चा कैसे पीछे रह सकता है। वह बच्चा कैसे दुनिया में असफल हो सकता है, मां का आशीर्वाद और मां की प्रेरणा तो सबकी नैया पार लगा देती है। अब मां का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जिस प्रियंका ने पूरे करनाल का नाम रोशन किया है उसकी प्रेरणा मां है। प्रियंका का कहना हैं कि उसकी मां की शादी बड़ी कम उम्र में हो गई थी। वह इसलिए ज्यादा पढ़ नहीं पाई। वह अपने सपने मुझमें देखते थे और हमेशा मुझे प्रेरणा देते थे कि बेटा कुछ करो, आगे बढ़ो। प्रियंका ना कहा कि मैं रोजाना तैयारी कर रही थी। यह मेरा दूसरा प्रयास था और इस प्रयास में मैंने दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम क्लियर कर लिया है। 

PunjabKesari

करनाल की छोरी प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम किया क्लियर

दरअसल करनाल के आर के पुरम की रहने वाली प्रियंका ने अपने मां बाप का सपना पूरा कर दिया है। प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडीशीली (न्यायिक सेवा) का एग्जाम क्लियर कर लिया है, अब वो जज बन जाएंगी। उनका इस परीक्षा में 59 रैंक आया है। जिसके बाद से घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रियंका के पिता हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनकी बेटी उनका नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बेटियां ही सब कुछ हैं। मैंने हमेशा बेटियों को पढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर भी उनके घर बधाई देने के लिए पहुंचे। जब से नतीजा आया है घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लगातार फोन आ रहे हैं। 


घर में दौड़ी खुशी की लहर

वहीं प्रियंका की बहन भी काफी खुश है। उसका कहना है कि वह अपनी बड़ी दीदी से बहुत कुछ सीखती हैं। मां ने बताया कि वह आज सबसे ज्यादा खुश है क्योंकि वह तो जिंदगी में ज्यादा पढ़ नहीं पाई इसलिए उन्होंने अपनी बच्चियों को भरपूर पढ़ाया और अब बेटी ने सबको खुश कर दिया है और सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बहराल प्रियंका बाकी लड़कियों और मां बाप के लिए एक मिसाल हैं। मां-बाप को समझना चाहिए कि बेटियां भी जिंदगी में बहुत कुछ कर सकती हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!